हाजीपुर/।कटहरा ओपी के प्रागंण में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता कटहरा ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने की । अध्यक्षीय संबोधन में ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने कहा कि सभी पूजा समिति के आयोजकों को लाइसेंस कराना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी पूजा समिति को डीजे नहीं बजाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई भी पूजा समिति द्वारा डीजे बजाते हुए पकड़े जाऐंगे तो उन पर कानून कारवाई किया जायेगा। निर्धारित तिथि को प्रतिमा विसर्जन करना होगा । इस अवसर बीडीओ कुमुद रंजन समेत जनप्रनिधिगण, राजनीति दलों के नेताओ, बुध्दिजीवी व समाजसेवी उपस्थित थे ।