April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर: वैशाली विधान परिषद के उम्मीदवार भूषण राय को घोषित किया गया।/  रिपोर्ट नसीम रब्बानी

हाजीपुर: वैशाली विधान परिषद के उम्मीदवार भूषण राय को घोषित किया गया।                  रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वैशाली सांसद व बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा सिंह जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसहमति से हाजीपुर वैशाली विधान परिषद के उम्मीदवार भूषण राय को घोषित किया गया। बैठक में मुख्य
रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री पशुपति कुमार पारस के अलावे खगड़िया सांसद चैधरी महबूब अली कैसर, नवादा सांसद चन्दन सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के अलावे मुख्य रूप से राजस्थान के पूर्व विधायक रणवीर सिंह हुडा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय शर्राफ विनोद नागर, महिला सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानी सेन गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव मणि मारन, विरेश्वर सिंह, एल.एस.जोसेफ, अनुसूचित जाति/जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज, जियालाल आर्या, दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह सहित सभी लोगों की सहमति से हाजीपुर विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया। श्री पारस ने एन.डी.ए द्वारा समर्थित उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने की हाजीपुर की जनता से अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.