एक माह से लापता किशोर का कोई सुराग नहीं , परिवार वालों ने जताया हत्या का आशंका ।
महनार वैशाली । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं दो खरजममा गांव के एक 16 वर्षीय युवक विकास कुमार पिता अपने घर से एक माह पूर्व अचानक लापता हो गया है जिससे ख़ोज बीन के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल रहा है जिससे परिवार वाले काफी चिंतित हैं और उन्हें हत्या का आशंका जताई है चुके इनके हम उम्र दोस्तों ने उनके घर खरजममा वार्ड नं दो से दिनांक 26 दिसंबर 2021 को खेलने के बहाने बुलाकर ले गया था लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं लौटा तो परीजनो ने खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं अता-पता नहीं मिला । तो इनके पिता सुरेन्द्र महतो ने स्थानीय थाना को सुचना दी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया बहुत दौड़ भाग के बाद गुमशुदगी का यू, डी केस नंबर 08दिनाक 7जनवरी 2022 दर्ज कर खानापूर्ति की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बाद में गायब युवक विकास कुमार के दोस्तों से इस बारे में इनके पिता सुरेन्द्र महतो ने पूछा तो कहा कि मुझे कुछ मालूम नहीं है और उन्हें कई प्रकार की धमकियां भी दी गई तो इस मामले में पुलिस पदाधिकारी से अपना आप बीती सुनाई लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया तब विकास कुमार के पिता सुरेन्द्र महतो और इनकी पत्नी ने पुलिस अधीक्षक वैशाली और जिला पदाधिकारी वैशाली हाजीपुर से भेंट कर अपने पुत्र को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है सुरेन्द्र महतो काफी गरीब मजदूर आदमी है जो मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार वालों को भरण पोषण करतें हैं बेटे की गुम होने से काफी चिंतित और परेशान हैं ।