पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट। पातेपुर प्रखंड के राघोपुर नरसंडा पंचायत के सकरौली गांव में कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के 16 वे स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन के कोषाध्यक्ष गौतम कुमार यादव एवं संचालन संगठन के सचिव संजीत कुमार सहनी ने किया। मनरेगा के 16 वे स्थापना दिवस पर बुधवार को पातेपुर प्रखण्ड के सैंकड़ों मनरेगा मजदूरों असमा ग्राम कचहरी के परिसर में मनरेगा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मनरेगा संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन के सदस्यों ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा की वर्ष 2005 में मनरेगा कानून को मंजूरी मिली थी मनरेगा के मंजूरी मिलने के 1 वर्ष बाद आज ही के दिन 2 फरवरी 2006 को देश के सबसे पिछड़े 200 जिलों में लागू किया गया था उसके 2 वर्ष बाद पूरे देश में इसे लागू किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से उमेश राय प्रखंड सचिव भाकपा माले गौतम कुमार कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन कोषाध्यक्ष, सचिव सुधा देवी महासचिव रविंद्र कुमार सहनी उपाध्यक्ष प्रमिला देवी सदस्य राजो देवी गणौरी देवी सहित सैकड़ों मजदूर एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।