पटना के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर नयाटोला लोदीपुर खुशरूपुर रो रहा है अपनी बदहाली पर।/रिपोर्ट सनोवर खान
पटना के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर नयाटोला लोदीपुर खुशरूपुर रो रहा है अपनी बदहाली पर।
पटना: पटना के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नो0 आठ नया टोला लोदी पुर खुशरूपुर में रोड तो बना दिया गया है लेकिन मैनहोल को खुला छोड़ दिया है। आला अधिकारी से विधायक मंत्री तक मुख्य दर्शक बनकर बन बैठे हैं खुले रहने से इनको ना कोई देखने वाला ना कोई पूछने वाला नही कई वर्षों से खुला है मेन हॉल
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के नाम पर उड़ाई जा रही है धज्जिया।
वहीं कई स्थानों पर छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा वार्ड आठ नया टोला पथ पर सड़क, नाला और फुटपाथ बनाया गया है। जबकि रोड बनने के बाद मेन होल को खुला ही छोड़ दिया गया है। किसी भी पर्व के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने या अंधेरे में कोई भी राहगीर इसमें गिर सकता है। खुले मेन होल के पास खतरे का निशान भी नहीं है। ऐसे में जरा सी चूक होने पर लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आने जाने में लोगो की परेशानी बढ़ती तो है लेकिन ना कोई बोलने वाला ना की सुनने वाला जबकि उस गली में बच्चे खेलते कूदते है। वाहन का आवागमन होता रहता है वार्ड नंबर आठ एवं वार्ड नंबर सात बॉर्डर के सिमा पर रहते हुए आपसी बिबाद में पड़ कर रह गया है।
खुशरूपुर लोदीपुर नया टोला वार्ड नो0 आठ इलाके की मेन रोड पर मैनहोल टूटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है सीवर का ढक्कन खुला रहने से गड्ढा हो गया है। इसमें कभी भी कोई गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है। यह मेन रोड है और उस पर टूटा मैनहोल लोगों को डरा रहा है। इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं।
