52 वर्षीय पुत्र चंद्रमोहन राय का पटना पीएमसीएच में इलाजे के दौरान हुई मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग स्थित शिवना चौक दुर्गा मंदिर के समीप बीते 22 जनवरी को एक तेज रफ्तार तेल टैंकर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए मालपुर गांव निवासी छट्ठू राय के 52 वर्षीय पुत्र चंद्रमोहन राय का पटना पीएमसीएच में इलाजे के दौरान हुई मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटित घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी चंद्र मोहन राय को बीते 22 जनवरी को घर से निकल कर शिवना चौक आने के क्रम में महुआ ताजपुर मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचते ही महुआ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ठोकर मार दी थी। जिससे चंद्रमोहन राय गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने लगभग आठ किलोमीटर पीछा कर बंगरा थाना क्षेत्र सिरसिया में जाकर बंगरा थाने की पुलिस के सहयोग से टैंकर चालक को गाड़ी के साथ पकड़ कर पातेपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया था। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगो ने गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय को लेकर ताजपुर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था।। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो
