April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ :जगह-जगह माता की प्रतिमा का किया गया विसर्जन/रिपोर्ट नवनीत कुमार

जगह-जगह माता की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
महुआ। वसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा भक्ति और आराधना के बीच संपन्न हो गई। रविवार को यहां जगह-जगह माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन और माता की विदाई को लेकर लोगों की आंखें नम रही। यहां माता की प्रतिमा को श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए ले गए और जलाशयों में विसर्जित किया।
इधर वसंत के आगमन को लेकर जगह-जगह अबीर गुलाल भी उड़ाए गए। लोगों ने माता की प्रतिमा विसर्जन के वक्त एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर वसंत की बधाई दी।प महिलाओं और युवाओं में तो खासा उत्साह दिखा। महुआ के पातेपुर रोड में माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन हुआ और यहां खोइंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। संत जोसेफ स्कूल पर काफी संख्या में महिलाएं पहुंची और माता की खोइंछा भरकर उन्हें विदाई दी। इसी के साथ अबीर गुलाल भी उड़ाए। यहां पर युवतियों ने खूब गुलाल उड़ाए और उत्साह मनाया। गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में माता सरस्वती का पूजन संपन्न हुआ। यहां विधि विधान के साथ माता का पूजन और विदाई किया गया। गायत्री परिवार के लोगों ने माता को विदाई दी। इस मौके पर दीप जलाए गए। कन्हौली में फुलवरिया, हरपुर, डोगरा, मिर्जानगर, सरसई, सेहान, सिंघाड़ा, गोविंदपुर, रामपुर, बरियारपुर आदि स्थानों पर भी माता का खोइंछा भरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.