लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चीराग पासवान जी का किया गया भव्य स्वागत।।
रिपोर्ट अमरेश कुमार।
महुआ:- छात्र लोजपा रामविलास वैशाली जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान एव अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति लोजपा रामविलास वैशाली के जिलाध्यक्ष समोद पासवान के नेतृत्व में बिहारी बिठोली हाल्ट के नजदीक लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चीराग पासवान जी का सैंकड़ों की संख्या में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद ग्राम बिहारी बिठौली निवासी अपर मुख्य न्यायिक दण्डधिकारी, खगड़िया श्री नंद किशोर पासवान जी की माताजी स्व. जिनसी देवी जी के निधन उपरांत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे लोजपा रामविलास बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री संजय पासवान ,श्री संजय सिंह प्रदेश संगठन मंत्री ,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री अशरफ अंसारी जी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि हाजीपुर लोकसभा सह लोजपा वरिष्ट नेता श्री अभ्धेश कुमार सिंह ,प्रदेश महासचिव श्री राजकुमार पासवान,छात्र लोजपा रामविलास वैशाली के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान ,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष श्री समोद पासवान,विवेक कुमार ,राकेश पासवान ,लालबाबू पासवान, गणेश पासवान ,राजकुमार रंजन ,राजदेव पासवान,बीसुंदेव पासवान,रौशन कुमार, शंकर कुमार ,अभिषेक कुमार, अरुण कुमार, सुनील पासवान सहित सैकड़ों लोजपा रामविलास कार्यकर्ता उपस्थित थे।