April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिदूपुर प्रखंड कार्यालय पर एआईएसएफ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

*बिदूपुर प्रखंड कार्यालय पर एआईएसएफ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न*                                                 NR इंडिया NEWS

07/02/22
बिदूपुर :ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बिदुपुर संयोजक कमेटी द्वारा आर के हाई स्कूल चंद्रपुरा के नवनिर्माण के लिए बिदुपुर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ।इस धरना में शामिल एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा की सरकार शिक्षा के सुधार के बड़े बड़े दावे करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इससे विपरीत है । आर के हाई स्कूल के भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है , प्रत्येक वर्ष सैंकड़ों छात्र इस विद्यालय में नामांकन कराते है पर यहां छात्रों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं है । इस विद्यालय के भवन के नवनिर्माण तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी ।
बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों ने अपना धरना खत्म किया ।
इस धरना में एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सफदर इरशाद,गौरव राय, विवेक कुमार ,रोहित कुमार ,मनीष (गब्बर),सुभाष कुमार समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.