पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर के तिसिऔता थाना क्षेत्र के डभैच गांव स्थित महुआ ताजपुर मार्ग पर अनियंत्रित कोयला लदी ट्रक एक बथान में घुस कर पलट गई जिसमें दो भैंस दब कर मर गयी जबकि कुछ पशुओं के घायल होने की सुचना है। मिली जानकारी के अनुसार महुआ ताजपुर मार्ग पर डभैच गांव निवासी दशई राय के बथान में रविवार की आधी रात महुआ की ओर से कोयला लदी ट्रक अनियंत्रित होकर घुस कर पलट गई जिसमें दब कर दो भैंस की मौत हो गई जबकि कयी पशु गम्भीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने की आवाज सुन कर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए ट्रक पलटने के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा घटना की सूचना तिसिऔता पुलिस को दी सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय मुखिया पति पुर्व मुखिया विरेन्द्र कुमार राय उर्फ विरु राय घटना स्थल पर पहुंचे एवं हालात का जायजा लिया। बताया जाता है कि समाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि घटित घटना से सड़क किनारे बसे हुए लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।