बाइक से गिरने से शिक्षिका की मौत, शिक्षक संघ ने जताया शोक। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकउमर में पदस्थापित शिक्षिका नीतू कुमारी की मौत घर से विद्यालय जाने के क्रम में बाइक से गिर जाने के कारण हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक शिक्षिका के पति गोविंदपुर पंचायत के लक्ष्मीनारायणपुर गांव निवासी रत्नेश कुमार पांडे अपने बाइक पर बैठाकर अपने पत्नी नीतू कुमारी को विद्यालय छोड़ने जा रहे थे, इस बीच संतुलन खोने के कारण अचानक शिक्षिका अपने बाइक से गिर पड़ी, जिन्हें इलाज के लिए पटना आईजीएमएस में भर्ती कराया गया ।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।बताते चलें कि कल ही शिक्षिका के घर में शादी समारोह का आयोजन होने वाला था ।जहां शादी की शहनाई की गूंज होती ,वहां चारों तरफ रोधन क्रंदन चित्कार मचा हुआ है। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रांतीय नेता संजीत कुमार चौधरी कहा कि एक कुशल शिक्षिका का अंत हो गया। यह एक विडंबना ही कही जा सकती है, जिसके घर में मंगल गान होनी चाहिए थी, वहां लोग शोक में डूब चुके हैं। शिक्षक संघ ने भी मृत शिक्षिका नीतू कुमारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। संकुल संसाधन केंद्र सिंघाड़ा में शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित कर मृतिका के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है ।स्थानीय मुखिया विजय कुमार उर्फ मिंटू राय ने भी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया विजय कुमार राय ,नंदकिशोर चौधरी, रामबालक राय, सुरेश दास, अखिलेश राय ,शंभू सदाशिव, हरदेव शर्मा, राजीव कुमार झा सहित अन्य लोग शामिल हैं ।