April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अचानक आग लगने से दो घर जल कर पुरी तरह राख/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मरुइ पंचायत के मौरा बुजुर्ग गांव में अचानक आग लगने से दो घर जल कर पुरी तरह राख हो गया आग लगी की इस घठना में लाखों रुपए मुल्य के सामान के साथ बीस हजार रुपए नगद एवं एक बकरी भी जल कर मर गई।
मिली जानकारी के अनुसार मरुइ पंचायत के मौरा बुजुर्ग गांव निवासी सत्रोहन राय,मेघन राय अपने बाल बच्चों के साथ शुक्रवार की रात घर में गहरी नींद सोए हुए थे इसी दौरान रात के लगभग 11 बजे के करीब उनके घर में अचानक आग लग गई। गृहस्वामी की आंख तब खुली जब घर धु धु कर जल रहा था जल रहे घर के धाह से गृहस्वामी की आंख खुली तो शोर मचाना शुरू किया एवं घर में सो रहे बच्चे को घर से बाहर निकाला रात्रि होने के कारण मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया बताया जाता है कि आग लगी की इस घठना में मेघन राय एवं सत्रोहन राय का घर सहित घर में रखा लाखों रुपए मुल्य का सम्पत्ति जल कर राख हो गया वहीं मेघन राय का बीस हजार रुपए नगद एवं बकरी भी जल कर मर गई। बताया जाता है कि आग लगी की इस घठना में लाखों का नुक़सान हुआ है मेघन राय के घर में पुजा का आयोजन भी होना था पुजा के लिए लाए सामान को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया सह लोजपा आर प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवान घटना स्थल पर पहुंचे एवं अग्नि पीड़ित परिवार को चुरा गुर माचिस आदि दिया एवं अग्नि पीड़ित परिवार का हाल जाना।ईस मामले को लेकर सीओ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है राजस्व कर्मचारी का जांच प्रतिवेदन मिलते ही अग्नि पीड़ित परिवार को छः छः हजार रुपए एवं पोलोथीन सीट उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.