महुआ के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को बनाया गया था तीन पालियों में एक हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा महुआ। नवनीत कुमार जन साथी शिक्षा केंद्र की ओर से वार्ड टीचर की जांच परीक्षा यहां ऑक्सफोर्ड स्कूल पर ली गई। इस परीक्षा में विभिन्न प्रखंडों से एक हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। जिन्हें तीन पालियों में परीक्षा ली गई। परीक्षा में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ से यहां पुराना बाजार अस्त व्यस्त बना रहा। भीड़ के कारण मंगरू चौक से होकर छतवारा निकलने वाली बाईपास रोड अवरुद्ध हो गया। जन साथी फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना जन साथी शिक्षा केन्द्र के लिए वार्ड टीचर टेस्ट परीक्षा के लिए यहां ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर परीक्षार्थियों की टोली सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। जिसके कारण भीड़ भाड़ से यहां केंद्र और उसके आसपास मैं जाम की स्थिति बनी। रही यहां तक की मंगरू चौक से गद्दोपुर होते हुए महुआ-ताजपुर सड़क पर छतवारा में मिलने वाली बाईपास सड़क अवरुद्ध हो गई। यहां एक-एक घंटे की तीन पालियों में परीक्षा ली गई। बताया गया कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक-एक शिक्षक नियुक्त होंगे जो स्कूल से वंचित बच्चों को पढ़ाएंगे। यह एनजीओ द्वारा संचालित होगा। संस्था के निदेशक चंदन यादव और जिला कॉर्डिनेटर विकास कुमार शर्मा ने बताया कि एनजीओ के द्वारा यह वार्ड टीचर टेस्ट परीक्षा ली गई है। परीक्षा में 100 आवजेक्टिव प्रश्न पूछे गए थे जो विभिन्न विषयों से थे। एक घंटे में सभी आब्जेक्टिव प्रश्नों से जवाब देने थे। यह भी बताया गया कि परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा के मौके पर पल्लवी राय, शुभम प्रकाश, राजीव रंजन, कुंदन, निभा, सतीश, सरोज, गौतम, सन्नी, संजीव, सत्येंद्र, भारत भूषण आदि अधिकारी मौजूद थे। इधर बीआरसी कार्यालय से बताया गया कि इस परीक्षा की उन लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। न ही इस परीक्षा संचालन को लेकर विभाग से इसके लिए कोई निर्देश ही आया था। बीआरपी मो सलाउद्दीन ने बताया कि बीआरसी को इस परीक्षा की जानकारी नहीं है।