मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम महुआ। नवनीत कुमार मजदूर की हुई अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना महुआ के फुलवरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 मे हुई। मुखिया द्वारा मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 दिए गए। मुखिया सुकेश्वर दास ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 8 में 40 वर्षीय मजदूर सत्य प्रकाश पासवान की अचानक मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक काफी गरीब था। उसी के कमाई से घर परिवार चलता था। अब घर परिवार कैसे चलेगा। उन्होंने बताया कि दाह संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 दिए गए। घटना से बस्ती में मातम छाया है।