पांच दिवसीय बाबा कारिक पूजन महोत्सव संपन्न पूजनोत्सव को लेकर गांव में भक्ति रही प्रवाण पर, श्रद्धालुओं की भीड़ से बाबा दरबार रहा गुलजार/रिपोर्ट नवनीत कुमार
पांच दिवसीय बाबा कारिक पूजन महोत्सव संपन्न पूजनोत्सव को लेकर गांव में भक्ति रही प्रवाण पर, श्रद्धालुओं की भीड़ से बाबा दरबार रहा गुलजार महुआ। नवनीत कुमार महुआ के चकदादन में चल रहे बाबा कारिख का पांच दिवसीय पूजनोत्सव मंगलवार को बजरंगबली की आराधना के साथ संपन्न हो गया। पूजन को लेकर यहां लोगों के भक्ति सिर चढ़कर बोलती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ से बाबा स्थल गुलजार रहा। पूजन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। महिला श्रद्धालुओं की भीड़ से बाबा दरबार पटा रहा। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की टोली बाबा के दरबार में आंचल फैला कर भूल चूक की माफी के लिए मिन्नत की। पांच दिवसीय पूजनोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में घंटों बैठकर बजरंगबली की आराधना की। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, समाज में सहिष्णुता, अपनत्व, भाईचारा और प्रेम बना रहने के लिए मन्नत मांगी। साथ ही लोगों को संकट से दूर करने के लिए प्रार्थना की गई। बाबा के दरबार में भगत जी के साथ यजमान और समाज के महिला पुरुष बैठकर अन्न धन बढ़ोतरी के साथ सुख समृद्धि की कामना की। मृदंग की थाप और पारंपरिक गीतों से बाबा स्थल 5 दिनों तक गूंजता रहा। इस बीच महिला, पुरुष, बच्चों में भक्ति प्रवाण पर रही। पूजन के दौरान यहां श्रमदान देने के लिए श्रद्धालुओं की टोली स्वयं पहुंचते रहे। इस पूजा में यजमान सत्येंद्र राय के अलावा बाबूलाल राय, नंदलाल राय, गया राय, उपेंद्र साह, विपिन राय, संजय गुप्ता, डॉ चंदन कुमार, लक्ष्मण राय, रामकुमार, डॉ सुशील, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा, मायावती देवी, शांति देवी, मंजू देवी, रीना देवी, पूजा कुमारी, गुना कुमारी, प्रिया, माला देवी आदि सक्रिय भूमिका निभाई। यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया गया। साथ ही दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंगत की भी व्यवस्था की गई थी। पूजन के दौरान गांव के सभी घरों में सगे संबंधी भरे रहें।