घायल दंपति का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, पति की हालत गंभीर महुआ। नवनीत कुमार आपसी विवाद को लेकर घर पर हमला बोल पति पत्नी को घायल कर दिया। घायल दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती किया गया है। जहां पति की हालत गंभीर बनी है। घटना बीते सोमवार की शाम सदर थाना के बलवा कोआरी में घटी। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर बगलगीर ने घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। जिसमें पति सुजीत सिंह और पत्नी गुड़िया कुमारी घायल हो गए। बताया गया कि बगलगीर के हमला में पति सुजीत सिंह की हालत गंभीर बनी है। उन्हें डॉक्टर द्वारा विशेष इलाज में रखा गया है। यह भी बताया गया है कि यहां दो पक्षों में पूर्व से विवाद चलते आ रहा है। जिसको लेकर मुकदमाबाजी भी चल रही है। इस बीच गुड़िया कुमारी और सुजीत सिंह के घर पर चढ़कर हमला बोला गया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस घायलों का बयान लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है।