पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के बाजितपुर कुशाही गांव में सेवानिवृत्त शिक्षिका के बंद घर का ताला काट कर आज्ञात चोरों ने लगभग तीस लाख रुपए मुल्य के आभुषण एवं पच्चीस हजार रुपए नगद की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर के बाजितपुर कुशाही गांव निवासी स्वर्गीय विजय कुंवर उर्फ ललन जी की पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका रामा देवी एक माह पुर्व अपने बेटे के यहा पुना गयी हुई थी उन्होंने घर पर अपने बेटी दामाद को रखें हुई थी चार दिन पहले उनकी बेटी प्रियंका कुमारी, उनके दामाद जितेंद्र कुमार घर बन्द कर अपने घर चली गये थे। मंगलवार को जब वे लोग अपने घर से लौटे तो देखा कि घर मेन गेट का ग्रील कटा हुआ है वे लोग जब घर के अंदर गये तो देखा कि घर के अंदर का सामान पुरी तरह बिखरा हुआ है एवं अलमीरा इत्यादि का ताला तोड कर अज्ञात चोरों ने घर में चोरी की बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीण सुत्रो के द्वारा बताया गया है कि चोरी की इस घटना में अज्ञात चोरों के द्वारा घर से लगभग तीस लाख रुपए मुल्य के आभुषण एवं पच्चीस हजार रुपए नगद की चोरी कर ली गयी है। घटित घटना की सूचना पातेपुर पुलिस को दी गई सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की एवं स्क्वायड डाग को बुला कर जांच करवाया है । ख़बर भेजे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। घटित घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है एवं दहशत का माहौल बना हुआ है।