सफलता पाने का कोई शाँट-कट नही होता : अखिलेश छात्र-छात्राओं के गीत-संगीत ने लोगों का मन मोहा।
सफलता पाने का कोई शाँट-कट नही होता : अखिलेश
छात्र-छात्राओं के गीत-संगीत ने लोगों का मन मोहा।
हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट:—
सफलता पाने का कोई शाँट-कट नहीं होता, मुकाम पाने के लिए कठिन परिश्रम आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।ये बातें सदापुर महुआ स्थित महुआ टीचिंग सेन्टर के निदेशक अखिलेश यादव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।श्री यादव ने आगे भरोसा जताते हुए कहा की इस बार हमारे कोचिंग संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं टाँप-10 में अपना स्थान बनायेंगे इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।उन्होंने कहा की वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लाँकडाउन के कारण काफी व्यवधान आया लेकिन कम समय में की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम देखने को मिलेगा।इस मौके पर छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए पधारे वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा,राहुल कुमार एवं शंकर कुमार को संस्थान के निदेशक श्री यादव द्वारा बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।वहीं दूसरी ओर विदाई समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उक्त अवसर पर कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
