April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कचहरी की निर्धारित प्रक्रियानुसार हीं करें मामलों का निष्पादन—

 कचहरी की निर्धारित प्रक्रियानुसार हीं करें मामलों का निष्पादन-
मोहम्मदग्राम एहतशाम पप्पू
पातेपुर। वैशाली जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता कुमार गौरव ने पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आमोद कुमार निराला एवं वैशाली जिलाध्यक्ष श्री ई० प्रेम कुमार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ग्राम कचहरी बहुत अच्छी तरह काम करती है ये सब तभी मानेंगे जब रजिस्टर वादों/मुकदमों की संख्या बढ़ेगी और उन बढ़े आंकड़ों के आधार पर विभाग एवं कोर्ट सकारात्मक होंगी। अभी जागरूकता एवं प्रोत्साहन के अभाव में अधिकतर ग्रामवासियों द्वारा ग्राम कचहरी प्रणाली की जगह सामाजिक पंचायत की परंपरागत तरीके पर विवाद-मामले रखे जाते हैं और माननीय सरपंच/उपसरपंच/पंच सदस्यों को वही बुलाया जाता है। उनके द्वारा रात-दिन मामलों का ऐसे हल निकालने के बावजूद भी ग्राम कचहरी में रजिस्टर्ड मामलों की संख्या कम आती है और वार्षिक प्रतिवेदन में ग्राम कचहरी की कार्यशैली कमजोर प्रदर्शन देती है। अतः इसपर ध्यान देने और अपने स्तर से सभी ग्राम कचहरी को निदेशित करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.