April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला के विभिन्न गांवों में मनाया गया पापुलर फ्रंट दिवस।मो एहतेशाम पप्पू

देशवासियों को जागरूक कर करेंगे लोकतंत्र की सुरक्षा, मोहम्मद उस्मान
वैशाली जिला के विभिन्न गांवों में मनाया गया पापुलर फ्रंट दिवस

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर वैशाली जिला के विभिन्न गांवों में झंडा फहरा कर पापुलर फ्रंट दिवस मनाया गया। चकजादो में झंडा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के वैशाली जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है जबरदस्ती लोगों पर नये नये कानुन को थोपने और देश के माहौल को खराब करने की कोशिश की जारही है।पापुलर फ्रंट देशवासियों को जागरूक होने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में फ्रंट का साथ देने की अपील करती है। फ्रंट इंसानी हुकुक के लिए कानुनी लड़ाई लड़ती है और लड़ती रहेगी।आज पुरे देश में धुमधाम से फ्रंट का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।इस अवसर मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद मुर्तुजा आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.