April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शोषित और वंचितों के मसीहा गुदरी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को 34 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड के भूतनाथ कर्पूरी चौक पर छात्र रालोजपा वैशाली जिला इकाई द्वारा शोषित और वंचितों के मसीहा गुदरी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को 34 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। छात्र रालोजपा वैशाली जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन की अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम का संचालन कर्पूरी स्मारक के संरक्षक डॉ शिवजी ठाकुर ने किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने कहा कि शोषित और वंचितों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ आपसी व्यवहार बनाकर रखते थे। वे खासकर गरीबों, वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। करीब 40 साल तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जननायक के जीवन का एक-एक दिन दुखियो, दलितों और मजलूम की सेवा के लिए समर्पित था। जुल्म से टकराते रहना मानो उनकी नियति थी। वही छात्र रलोजपा के महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान ने कहा कि जननायक के बताए रास्ते पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र रालोजपा वैशाली जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,लोजपा नेता विनोद पासवान, कर्पूरी स्मारक संरक्षक डॉ शिवजी ठाकुर,सत्यनारायण ठाकुर, छात्रा रालोजपा महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,छात्र रालोजपा के विकेश कुमार,अभिषेक कुमार,अनिल कुमार सिंह,बिंदेश्वर ठाकुर,प्रेम कुमार ठाकुर,मोo एहसान, रंजीत पासवान,निरंजन राम,मोo मुस्ताक,अनिल कपूर,संजय साह, शत्रुघ्न साह,अमित ठाकुर,सुनील ठाकुर,चंदन कुमार ठाकुर,सोनू कुमार, वीरेंद्र साह सहित सैकड़ों लोगों ने जननायक के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.