April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वार्ड सचिव के चुनाव में जमकर चला लाठी डंडा,/रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
वार्ड सचिव के चुनाव में जमकर चला लाठी डंडा,
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द पंचायत के 6 नम्बर वार्ड में वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर लगाया मार पीट का आरोप लगाते हुए थाने में कराया प्राथमिक दर्ज ,
वार्ड नं 6 में सचिव पद के दो उम्मीदवार आमने सामने थे, बिट्ट पिता रजी हसन , दुसरा कुन्दन कुमार पिता राम बाबू पासवान दोनों के समर्थन में जनता वोट करने आए इसी बीच किसी बात पर दोनों उम्मीदवार में बहस छिड़ गई और देखते ही देखते लाठी डंडा चलने लगा जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे लोगों ने इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पहुंचा ,
ये सारी घटना चुनाव कराने गए चुनाव कर्मी के सामने ही घटा है
जख्मी व्यक्ति मोहम्मद अकबर पिता मोजिवुर रहमान ग्राम हुसेना बुजुर्ग थाना गोरौल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुंदन कुमार पिता राम बाबू पासवान, राम बाबू पासवान पिता बिलास पासवान, बिरेंद्र पासवान पिता स्व बिलास पासवान,मंजय कुमार पिता हरेंद्र राम,राजु पासवान पिता नगेस पासवान, दिलीप पासवान पिता लक्ष्मन पासवान, दिनेश पासवान पिता राम देव पासवान ये सभी ग्राम हुसेना बुजुर्ग थाना गोरौल निवासी हैं ये सभी लाठी डंडा एवं तार छेबने वाला हंसुली से मार पीट कर जख्मी कर दिया एवं मेरे जेब से दो हजार रुपया भी छिन लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.