जद यू नेता की हत्या से फैली सनसनी,हत्या मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर (जकी अहमद)
समस्तीपुर में जद यू नेता की हत्या से फैली सनसनी। बीते 17 फ़रवरी 2022 को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली निवासी मो0 सितारे ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका भाई मो0 खलील आलम 16 फ़रवरी 2022 को सुबह 10 बजे दिन में बैग लाने के लिए डॉक्टर संजय के यहां गये जो शाम तक नहीं लौटे। रात्रि में आवेदक के भाई के पत्नी के मोबाईल पर आवेदक के भाई के मोबाईल से ही फोन कर अज्ञात अपराधियों द्वारा पैसा कि मांग करते हुए बोला गया कि मो0 खलील आलम के खाता पर 3 लाख 75 हजार रूपए भेज दो नहीं तो तुम्हारे भाई का किडनी बेच देंगे। जिसके आधार पर मुसरीघरारी थाना कांड संख्या 29/ 2022 ,धारा 364/ 365/385 भादवि अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया। पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए इस मामले के उदभेदन कर दिया।वादी के भाई के बरामदगी एवं अपराध कर्मियों कि गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती थी। कांड के अपहृत की बरामदगी एवं कांड में संलिप्त अपराध कर्मियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस कप्तान हृदयकांत के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मो0 शहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में जिला स्तर पर एक एसआईंटी टीम का गठन किया गया। एसआईंटी टीम के सदस्य पुनि विक्रम आचार्य, प्रवीण मिश्रा, पुअनि आफताब आलम, गौतम कुमार, गुलनाज कौसर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मानवीय / तकनीकी आसूचना एवं अनुसंधान के आधार पर यह सूचना प्राप्त हुआ कि कांड के वादी के भाई मो0 खलील आलम (अपहृत) को कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रखा गया है। तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर संदिग्ध विपुल कुमार पिता राज कपूर झा सा बासुदेवपुर थाना कल्याणपुर निवासी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में विपुल कुमार द्वारा घटना के सम्बन्ध में बताया सारी जानकारी दी गई और बताया गया कि मेरे और अन्य साथी से नौकरी के नाम पर पांच साल पहले 3 लाख 70 हजार रुपया वादी का भाई मो0 खलील आलम ने लिया था, जिसे लौटाने के लिए कई बार बोला गया। पिछले दो साल से पैसे वापस करने में टाल मटोल कर रहा था। इसी क्रम में मै अन्य साथियों के साथ मिलकर मो0 खलील आलम को अपने मुर्गा फार्म पर लेकर चला गया। रास्ते में ही मो0 खलील आलम के मोबाईल सेट से उसका सिम निकालकर अपने मोबाईल में लगा लिए। रात्रि में करीब 08: 30 बजे मो0 खलील आलम के सिम से जो मेरे मोबाईल सेट में लगा हुआ था, से मो0 खलील कि बीवी के मोबाईल पर फोनकर 3 लाख 70 हजार रुपया जो नौकरी के नाम पर लिया था उसकी मांग किए और उसी क्रम में मो0 खलील आलम के साथ मारपीट किए। मारपीट के क्रम में ही मो0 खलील आलम की मौत मुर्गा फार्म में ही हो गई। मृत्यु होने के बाद हमलोग साक्ष्य छुपाने के नियत से मो0 खलील के लाश को मुर्गा फार्म में ही गड्ढा खोदकर दफना दिए। इसकी पुष्टि आज सदर डीएसपी मो0 शहबान हबीब फखरी ने अपने सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया कि अभियुक्त विपुल कुमार के निशानदेही पर वादी के भाई मो खलील आलम (अपहृत) के लाश को अभियुक्त विपुल कुमार के मुर्गा फार्म से जमीन खोदकर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि विपुल कुमार के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया, जिसमें मृतक का सिम लगाकर मृतक कि पत्नी से नौकरी के लिए दिए गए रुपया की मांग कि गई थी। छापामारी टीम में सदर डीएसपी शहबान हबीब फखरी, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल विक्रम आचार्य, प्रवीण मिश्रा, मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष आफताब आलम, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर, अनिल कुमार, मो0 इम्तेयाज जुल हक खां, अखिलेश कुमार शामिल थे।