April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अचानक आग लगी की हुई घटना में तेल मिल आंटा चक्की आदी जल कर राख हो गया/रिपोर्ट एहतेशाम/अरविंद

पातेपुर से एहतेशाम पप्पू के साथ अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खेसराही गांव में अचानक आग लगी की हुई घटना में तेल मिल आंटा चक्की आदी जल कर राख हो गया आग लगी की इस घटना में लगभग बीस लाख रुपए मुल्य के सामान की आर्थिक क्षती बताई जा रही है घटना शुक्रवार की आधी रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार खेसराही गांव निवासी देव पुनित साह की घर के कुछ ही दुरी पर स्थित तेल मिल आटा चक्की आदी है बताया जाता है कि तबीयत कुछ खराब होने के कारण शुक्रवार की देर शाम मिल बंद कर वह अपने घर चले गये आधी रात के लगभग मील के पास के घर वालों को आग का भयावह शोला दिखाई दिया पास के घर वाले जब घर से बाहर निकल कर देखे तो देखा कि मील में भयंकर आग लगी हुई है।यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया शोर की आवाज सुन कर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे एवं घटना की सूचना पुलिस को दी सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे एवं अग्नि शामक को बुलाया महुआ से आई बड़ी अग्नि शामक दल एवं बलिगांव थाना एवं पातेपुर थाने से आई छोटी अग्नि शामक दल ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगी की इस घटना में दो बड़ा तेल मशीन,आटा चक्की,आइशर मशीन, चार साइकल, बारह सौ लिटर सरसों तेल, पंद्रह पीस तेल का कंटर, तोड़ी खलली तीस किविंटल, तोड़ी चार किविंटल,ठेला, बीस हजार रुपए नगद आदि लगभग बीस लाख रुपए मुल्य की सम्पत्ति की क्षति बताई जा रही है।
घटित घटना की सूचना पर स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान सीओ से बात की एवं अग्नि पीड़ित परिवार को हर सम्भव सरकारी सहायता देने के लिए कहा वहीं विधायक लखेंदर कुमार ने महुआ एसडीओ से बात कर कहा कि जिले के सबसे बड़े प्रखंड पातेपुर में एक भी बड़ी अग्नि शामक नहीं गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है आग लगी की घटना होने पर जब तक अग्नि सामक पातेपुर पहुंचती है तब तक सब कुछ जल कर राख हो जाता है। विधायक ने एसडीओ से पातेपुर में एक बड़
अग्नि शामक अविलंब पातेपुर देने को कहा है।
घटना के सम्बन्ध में पुछे जाने पर सीओ मुन्ना प्रसाद ने कहा कि आग लगी की घटना की सूचना मिली है राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है राजस्व कर्मचारी का जांच प्रतिवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.