April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सांसद के प्रयास से इलाज के लिए अस्सी हजार स्वीकृत/रिपोर्ट गोपाल सहनी

सांसद के प्रयास से इलाज के लिए अस्सी हजार स्वीकृत नयागांव,सोनपुर (सारण) स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सोनपुर गोला बाजार वार्ड नं एक के निवासी रामप्रसाद साह के पुत्र हरिहर प्रसाद गुप्ता के इलाज के लिये अस्सी हजार हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से दिलाई है।हरिहर प्रसाद विगत कुछ समय से गंभीर रोग से ग्रसित है जिसका इलाज चल रहा है अस्सी हजार रुपये की स्वीकृति पत्र सारण सांसद राजीव प्रताप रूढी के निर्देशानुसार शुक्रवार को भाजपा सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू के नेतृत्व में आईटी सेल प्रभारी सौरव सोलंकी,सुदामा सिंह, अभय सिंह इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के आवास पर जाकर सुपुर्द कर दिया।पीड़ित परिवार ने इलाज के लिये स्थानीय सांसद से सहायता के लिए गुहार लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.