जदयू पार्टी का सदस्यता ग्रहण समारोह बभनगवां गांव में आयोजित।
समस्तीपुर(जकी अहमद)
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र जदके मनियारपुर पंचायत के बभनगवा गांव में शिक्षा मंत्री के हाथों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। बतादेंकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास उन्मुख कार्यों को देखते हुए लोगों का विश्वास बन रहा है। अब लोग जद यू की सदस्यता ग्रहण में रुचि ले रहे हैं।ये कार्यक्रम मसिहुज्ज जमां ऊर्फ मुन्ने के दरवाजे पर किया गया।जिस में सरायरंजन की विधायक सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा सदस्यता ग्रहण का आयोजन किया गया। सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता मो कारून उर्फ सद्दाम व संचालन मो नौशाद आलम ने किया। वहीं सदस्यता ग्रहण करने वालों में पहले मो मुन्ने ने सदस्यता ग्रहण किया एवं उन्होने लगभाग 50 लोगों को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कराया। ज़ौक दर ज़ौक लोंगों सदस्यता लिया।इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार ने कहा की विकास पुरूष नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो वसीम अहमद, मो कुत्बुदीन, मो ज़ाकिर, मो नौशाद, मो फारूक, तनवीर आलम, मो फैयाज, मो राशिद, गोलू कुमार, सरवर आलम, विजय पासवान, मो वकील समेत सैंकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।