April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समस्तीपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगा कूड़े का अंबार, पार्षद पति ने खुद संभाला मोर्चा/nri ज़की अहमद

समस्तीपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगा कूड़े का अंबार, पार्षद पति ने खुद संभाला मोर्चा।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

समस्तीपुर नगर निगम के वेतन भुगतान में हो रही देरी से नाराज सफाई कर्मचारी एक पखवाड़े से हड़ताल पर हैं. जिस वजह से पूरे शहर में कचरा निष्पादन का कार्य ठप पड़ा हुआ है. शहर भर में जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है. जिससे अब दुर्गंध भी आने लगी है और आम जनता के लिए यह परेशानी का कारण बन गया है. हड़ताल की वजह से साफ-सफाई का काम पूरी तरह से प्रभावित है.इस बीच सफाई व्यवस्था की बदहाली से आहत वार्ड -11 की पार्षद रूबी कुमारी के पति घुनचुन यादव ने अपने स्तर पर सफाई की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 11 में प्रत्येक गली को साफ-सुथरा किया जा रहा है। घर-घर से कूड़ा लेकर एक निश्चित स्थान पर एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जा रहा है,इस दौरान वार्ड पार्षद के पति घुनचुन यादव ने स्वयं जाम नाली की सफाई करने में जुट गए। उनहोंने ने बताया कि समस्तीपुर नगर परिषद से भले ही समस्तीपुर नगर निगम बन गया हो, लेकिन सफाई कर्मचारियों की समस्या सुलझने का नाम नहीं ले रही है. जिसके कारण एक बार फिर दैनिक सफाई कर्मचारी समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज हैं और हड़ताल पर चले गए हैं.जिसके कारण वार्ड के सभी कूड़ा प्वाइंट पर कूड़े का अंबार लग गया है. जिसे हमलोग अपने स्तर से सफाई करवा रहे हैं. पार्षद पति ने बताया कि वार्ड की जनता को इस गंदे पानी से परेशानी होती है। इसलिए वार्ड के जनता को परेशानी से निजात दिलाने के लिए स्वयं नाली की सफाई करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है इससे पूर्व भी कई बार इस नाली की सफाई कर चुका हूं। उन्होंने नगर प्रशासन से अपील की है कि सफाई एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करें और कर्मचारियों का अविलंब वेतन भुगतान करें। अन्यथा इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.