April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।अरविंद कुमार मिश्रा

पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सोमवार कोबिहार राज्य आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पातेपुर प्रखंड क्षेत्र की करीब 800 आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी ने किया। धरना प्रदर्शन में सेविकाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए “ईट से ईट बजा देंगे-विधानसभा हिला देंगे और लाल साड़ी करे पुकार अब ना सहेंगे अत्याचार” आदि नारे लगा रही थीं। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार हम सबों को बरगला रही है। हमारी 20 सूत्री मांगे हैं जिसमें प्रमुख मांगे हम सबों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी एवं डी में समायोजित करने, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक सेविकाओं को 24000 तथा सहायिकाओं को 18000 मानदेय देने, किराए के मकान में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के किराया बढ़ाने तथा नियमित भुगतान करने, उत्तम क्वालिटी की एंड्राइड मोबाइल के लिए 20000 देने, गोवा, तेलंगना आदि राज्यों की भांति बिहार में भी 7000 सेविकाओं एवं 4500 सहायिकाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने तथा सेवानिवृत्त होने के पश्चात 10000 प्रतिमाह पेंशन देने समेत 20 सूत्री मांग थी। हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा चल रही मैट्रिक की परीक्षा में ड्यूटी पर रहने के कारण सीडीपीओ अनुपस्थित थीं।अध्यक्ष मीरा कुमारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन कार्यालय में रिसीव कराया। आयोजित धरना प्रदर्शन में रेनु कुमारी, प्रतिभा कुमारी कुमारी गीता, अर्चना कुमारी, रंजू कुमारी, रेणु नंदन, गुंजा कुमारी, गीता कुमारी, कुमारी मंजू सिंह समेत दर्जनों सेविका सहायिका शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.