वैशाली: महुआ थाना क्षेत्र के लगुरांव बिलन्दपुर निवासी राहुल कुमार ने पातेपुर के नीरपुर पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार व अन्य के विरुद्ध मारपीट, आर्म्स दिखाकर लूटपाट का आरोप लगाते हुए पातेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। सूचक राहुल कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि वह नीरपुर स्थित ननिहाल में रहता है। गत 17 फरवरी को शाम करीब सात बजे जब वह डॉ विनोद के घर से नाना के घर जा रहे थे उसी दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर के पास पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार, मुकेश कुमार व एक अन्य पिस्तौल दिखाकर रोक लिया। वे सभी शराब के नशे में थे। उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा पिस्तौल की नोक पर उसके पास से 5000 रुपए व गले से सोने का चयन छीन लिए। इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष ने बताया है कि दोनों पक्ष से एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट, लूटपाट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।