गूगल में गलती खोजने वाले युवक का महुआ में नाना के यहां भव्य स्वागत बेगूसराय मुंगेरीगंज के रहने वाले ऋतुराज चौधरी ने पिछले 26 जनवरी को गूगल में खोज निकाली थी गलती, गूगल ने छात्र का नाम अपने रिसर्च सूची में डालकर उसे गूगल हॉल आफ फेम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है महुआ। नवनीत कुमार बेगूसराय ही नहीं बल्कि बिहार का नाम रोशन करने वाला गूगल बॉय के नाम से चर्चित युवक जब महुआ पहुंचा तो उसे विभिन्न संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां सम्मान पाकर युवक ऋतुराज चौधरी अभिभूत हुए और कहा कि महुआ के लोग हमेशा उनके दिल में रहेंगे। बेगूसराय जिले के मुंगेरीगंज के रहने वाले आभूषण व्यवसाई राकेश कुमार चौधरी के पुत्र ऋतुराज चौधरी ने पिछले 26 जनवरी को गूगल के साहित्य में एक गलती खोज निकाली और इसी जानकारी उन्होंने गूगल को भेजें। यह गलती को गूगल ने भी माना और कहा कि यह साइट की चूक है। अगर इस गलती को सुधार नहीं किया जाता तो इसका फायदा कोई भी ब्लैक हैंकर उठा सकता था। इसके लिए गूगल ने छात्र का नाम अपने रिसर्च सूची में डालकर उसे गूगल हॉल ऑफ फेम से पुरस्कृत किया है। अभी गूगल बॉय ऋतुराज चौधरी साइबर सिक्योरिटी विषय पर अलग से शोध कर रहे हैं। बताया गया कि इसके लिए गूगल द्वारा छात्र को 31 हजार से भी अधिक डालर से नवाजा जाएगा। महुआ के गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल के संचालक और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश चौधरी नाना के यहां पहुंचे ऋतुराज ने बताया कि गूगल सबसे बड़ा सर्च इंजन है। जबकि इसके साइट पर ब्लैक हैट हैकर्स एक रास्ते से हमला कर सकते थे। इसे खोज कर गूगल को रिपोर्ट की। उसे कंपनी सुधार कर रही है। बहरहाल ऋतुराज को विभिन्न देशों से काम के लिए कॉल आ रहा है। फिलहाल उन्हें ऑस्ट्रेलिया से कौन आया है। यहां महुआ में नाना के अलावा नानी शिवानी चौधरी, मामा डॉ सचिन, डॉ सौरभ, रितेश उर्फ बंटी, विपत कुमार ने उन्हें बधाई दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ नवीन कुमार, डॉ एसी जायसवाल, डॉ एमके सिंह, डॉ भी दयाल सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ चंदन सिंह, डॉ आरपी सिंह आदि ने उन्हें बिहार का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और माला पहनाकर सम्मानित किया। ऋतुराज ने बताया कि फिलवक्त वे बीटेक कर रहे हैं। महुआ के लोगों द्वारा सम्मान दिए जाने पर भी अभिभूत हुए और कहा कि यहां के लोग उनके दिल में रहेंगे। महुआ की धरती सम्मान के साथ प्यार देती है।