April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के सभी 21 केंद्रों पर दोनों पालियों में 419 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा /nri/नवनीत कुमार

महुआ के सभी 21 केंद्रों पर दोनों पालियों में 419 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में ली गई। यहां प्रशासन को परीक्षार्थियों और अभिभावकों का पूरा पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है।
यहां परीक्षा में शांति बहाल रखने को लेकर एसडीओ संदीप कुमार स्वयं भ्रमणशील रहते हैं, तो उधर अपर एसडीओ वंदना सिन्हा, अनुमंडल दंडाधिकारी पूनम खन्ना, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, एसडीपीओ पूनम केसरी, बीडियो शिवांगी कुमारी, सीओ अमर सिन्हा, जोनल मजिस्ट्रेट अनिता जायसवाल, थानाध्यक्ष विजय कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह आदि सक्रियता से विभिन्न केंद्रों पर दौड़ लगाते रहे। यहां 419 परीक्षार्थी सभी 21 केंद्रों पर अनुपस्थित पाए गए। जिसमें प्रथम पाली में 213 और दूसरी पाली में 206 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यहां 21 केंद्रों में 15 पर छात्राएं परीक्षा दे रही है जबकि 06 पर छात्र शामिल हो रहे हैं। संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां स्कूल के निदेशक के द्वारा परीक्षा संचालन में विशेष व्यवस्था दी गई है। इस केंद्र पर परीक्षार्थियों को विशेष अनुभूति हो रही है। मध्य विद्यालय गोरीगामा केंद्र पर केंद्राधीक्षक श्याम प्रसाद सिंह द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा लेने का दावा किया जा रहा है। उधर वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कढनिया, अक्षयवत राय कॉलेज महुआ, एनएन कॉलेज सिंघाड़ा आदि पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त लेना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.