April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखो की क्षति। समस्तीपुर/nri/(जकी अहमद)

सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखो की क्षति।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतौना पंचायत के भूसारी गांव के वार्ड संख्या 18 में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि देखते ही देखते बगल के अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने कि सूचना स्थानीय लोगों ने अग्नि शमन दस्ता को दी गई। सूचना के पश्चात अग्नि शमन दस्ता मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगी में मुनेश्वर महतो के पुत्र चुनचुन महतो एवं भानु महतो का घर जलकर राख हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से लाखो की क्षति का अनुमान बताया जा रहा है। आग बुझाने में गिरीश पांडे, नमो नारायण मिश्रा,राज कुमार पांडे,चंदन कुमार,बब्लू मिश्रा आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.