April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू सिंह चौहान ने विशेष आवरण एवं डाक टिकट जारी किया।/nri/ज़की अहमद

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव के सुखेत माडल पर बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू सिंह चौहान ने विशेष आवरण एवं डाक टिकट जारी किया।

समस्तीपुर(जकीअहमद)

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव के सुखेत माडल पर बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू सिंह चौहान ने विशेष आवरण एवं डाक टिकट जारी किया। डाक विभाग की ओर से पटना में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डा रमेश चन्द्र को सुखेत माडल के जनक के रूप में सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर, श्री नंदकिशोर यादव एवं श्री कौशलेंद्र कुमार भी सम्मिलित हुये। श्री रविशंकर ने कुलपति डा श्रीवास्तव की तारीफ की और कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नित नई उंचाईयों को छू रहा है। मुख्य डाकमहाधीक्षक श्री अदनान अहमद ने कहा कि ये डाक विभाग के लिए गौरव की बात है कि आज कुलपति डा श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखेत माडल एतिहासिक है और डा श्रीवास्तव को हमेशा सुखेत माडल के लिये याद किया जायेगा। कार्यक्रम के बाद बोलते हुये डा श्रीवास्तव ने कहा कि आज विश्वविद्यालय के लिए गौरव का दिन है जब विश्वविद्यालय के एक तकनीक पर डाक विभाग ने अपना विशेष आवरण और टिकट जारी किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारी साधुवाद के पात्र है जिनके अथक परिश्रम से आज के दिन सुखेत माडल को लेकर एतिहासिक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सरहाना से उनके कार्य करने के संकल्प को और अधिक बल मिलता है और वे विश्वविद्यालय के उत्थान के लिये सतत प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा शंकर झा, डा सोमनाथ राय चौधरी, डा अम्बरीष श्रीवास्तव, डा के एम सिंह, डा कुमार राज्यवर्धन, डा शिवेंद्र कुमार तथा विभिन्न वैज्ञानिक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने कुलपति को बधाई दी। कुलसचिव डा पी पी श्रीवास्तव ने कहा कि कुलपति डा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नित नई उंचाईयां हासिल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.