April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वरोजगार के लिए महिलाएं केंद्र पर ले रही सिलाई का प्रशिक्षण, में 30 प्रतिभागी ले रही भाग/nri/ नवनीत कुमार

स्वरोजगार के लिए महिलाएं केंद्र पर ले रही सिलाई का प्रशिक्षण, 30 प्रतिभागी ले रही भाग
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के शेरपुर छतवारा खासपट्टी में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां महिलाएं स्वरोजगार को लेकर सिलाई का प्रशिक्षण लेंगी। फिलवक्त यहां 30 महिलाएं प्रशिक्षण प्रशिक्षण ले रही हैं। इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भाजपा नेता गौरीशंकर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के दौरान श्री सिंह ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं। यहां सिलाई का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वाबलंबी होंगी। यहां पर विभिन्न पोशाक की सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से महिलाएं स्वयं रेडीमेड कपड़ों का निर्माण करेंगु और उसे आमदनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं हर दिशा में आगे बढ़ रही है। इस प्रशिक्षण से महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा और वे रेडीमेड कपड़ों का निर्माण कर बाजार में उतारेंगी। मौके पर उपस्थित भाजपा के अरुण सिंह उर्फ मुखिया ने कहा कि लोक सेवा सेवक संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र खोलकर महिलाओं के लिए बहुत ही सुंदर कार्य किया गया है। यहां महिलाएं सिलाई कटाई का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। यहां पायल कुमारी द्वारा महिलाओं व युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 महीने तक चलेगा। इस मौके पर लोक सेवा सेवक संस्थान के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, सचिव चंद्रकांत कुमार के अलावा अंजू देवी, रंजू देवी, नंदनी कुमारी, पूजा, शम्मी, सुमन, मुन्नी, मुस्कान, खुशबू, पिंकी, गौरी, अंजलि, विनीत, रोशन, अविनाश, प्रियांशु, भूपेंद्र सिंह, अरुण ठाकुर, गजेंद्र आदि उपस्थित थे। बताया गया कि महिलाएं ब्लाउज, पेटीकोट, शर्ट, पैंट, बच्चों के विभिन्न प्रकार के कपड़े बनाने का प्रशिक्षण ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.