बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत की अध्यक्षता में 11 सूत्री मांगों को लेकर बैठक की गई।
बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत की अध्यक्षता में 11 सूत्री मांगों को लेकर बैठक की गई।

सनोवर खान / मो0 मोख्तार
पटना /मधुबनी:बिहार ग्राम रक्षा दल जिला- मधुबनी के जवानों की बैठक टाउन हॉल मधुबनी के परिसर में डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के निकट हुई। बैठक की अध्यक्षता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत किए l
बैठक को संबोधित करते हुए दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा कि करो या मरो या रद्द करो नारे का शंखनाद करते हुए कहा कि बिहार ग्राम रक्षा दल के 11 सूत्री मांगों को लेकर सुबे बिहार में कई वर्षों से गांधीवादी आंदोलन के माध्यम से सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करते आ रहे हैं, लेकिन माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आना लोकतंत्र में आस्थावान व्यक्तियों के लिए बहुत ही शर्म की बात है l इससे हमारा लोकतंत्र कमजोर होगा l आज बिहार में विभिन्न संगठनों के माध्यम से चलाएं जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलनकरियों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है l लोकतंत्र में लोग अपनी बात या समस्याऐ रखने के लिए धरना, प्रदर्शन, अनशन, भूख हड़ताल, मशाल जुलूस, पुतला दहन, पदयात्रा, मोटरसाइकिल रैली या तिरंगा यात्रा के माध्यम से ही सरकार का ध्यान को आकृष्ट करते हैं l यह देश की जनता को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है l
लेकिन बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ता है कि इस संवैधानिक अधिकारों को भी बिहार सरकार भोथरा बना दिया है, लगता ही नहीं है कि बिहार में लोकतंत्र है l लोकतंत्र मजाक बनकर रह गया है, जबकि हम ग्राम रक्षा दल के सभी जवान पहला ऐसा आंदोलनकारी है जो बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाएं को ही जागरूकता अभियान के माध्यम से सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान को आकृष्ट करते आ रहे हैं l
ग्राम रक्षा दल के जवानों की माली हालात देखकर ऐसा लगता है कि आजादी के वर्षों बाद भी बिहार में सरकार या लोकतंत्र नाम की कोई चीज ही नहीं है l
दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राऊत ने बिहार सरकार से कहा है कि बिहार में लाखों जवान की कल्याण की बात करें या यह संस्था का समाप्ति का ऐलान करें l नहीं तो मधुबनी की पवित्र भूमि से दिनांक-11/03/2022 से अनिश्चितकालीन लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का शंखनाद कर रहा हूं l जिसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन की होगी l
*दल के प्रदेश महामंत्री श्री विजय कुमार साह ने बैठक में उपस्थित सभी जवानों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का नेतृत्व दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत जी करेंगे जिसे उपस्थित सभी जवानों ने एक स्वर से ताली बजा कर स्वागत किया l
इस बैठक में संजय यादव, लाल बाबू यादव, राकेश पासवान, गुप्ता राजा बाबू, राम शरण राम, अशोक पासवान, शत्रुघ्न सदाय, राम सोगारथ यादव, दिलीप कुमार राम, संजय पासवान, अनिल पासवान, रजनीश कुमार, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मनोज कुमार पासवान, राजेश कुमार, रामकुमार साहू, बबलू साफी, जयप्रकाश, श्रवण कुमार महतो, तेजी लाल यादव, मुकेश कुमार, रामबाबू ठाकुर सहित सैकड़ों जवान उपस्थित थे।
