महनार में होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
महनार में होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
रिपोर्ट अशरफ वैशालवी
महनार. वैशाली। जिला के महनार थाना परिसर में होली और शब-ए-बारात पर्व आपसी सौहार्द मोहब्बत भाई चारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में डीसीएलआर राकेश रंजन, डीएसपी एस के पँजियार, थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, नप कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार, सीओ रमेश प्रसाद सिंह द्वारा बैठक में संयुक्त रूप से कहा गया कि होली और शब ए बारात दोनों पर्व अमन-शांति आपसी मिल्लत सौहार्दपूर्ण भाई चारे व खुशी के साथ मनाने का पर्व हैं. प्रेम मोहब्बत आपसी सौहार्द के साथ आप सभी लोग एक दूसरे की खुशी का ख्याल रखेते हुए मनाएं।. उन्होंने बताया कि 17 को होलिका दहन एवं खाकी बाबा के मजार पर उर्स मेला का आयोजन होना है तथा 18 को होली है इसलिए शब-ए-बारात के साथ रंगों के त्योहार होली को सोहार्दपूर्ण वह शांति माहौल में मनाने की लोगों से अपील की साथ-साथ पूर्व से चयनित स्थल के अतिरिक्त नए स्थान पर होलिका दहन नही किये जाने की बात भी कही गई. बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के लोगों द्वारा शराब का सेवन व अवैध धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई. होली में डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी दोनों त्योहार में पुलिस की सख्त पहरेदारी वह गश्ती तेज़ रहेगी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे किसी समस्या हो तो प्रशासन को सुचना दे। उर्स के मौके पर थाना के पास की तालाब की बेरीकेटिंग करने, मेला मे भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए दुकान उच्च विद्यालय बालक में लगाने की आदि मुद्दों पर विचार -विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी सीताराम सिंह, अग्निशमन विभाग , राजस्व पदाधिकारी, मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुल्लू सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, सरपंच धना देवी, मुखिया अशोक सिंह, मुखिया पति राजू सिंह, पंसस भोला सिंह कुशवाहा, जवाहर साह, मो चांद, सोगारथ सिंह, गणेश सिंह, आफताब आलम कृत्यानंद सिंह मोहम्मद आसिफ , मो मुमताज , मोहम्मद एकराम , मोहम्मद साबीर , रवि कुमार सिंह मोहन मिश्र, बुटन साह, किशोर सिंह, बिपिन ठाकुर, नवल किशोर सिंह, बिनोद भगत, किशोर सिंह, रामानंद सिंह, सुजीत कुमार मिश्रा, अनिल साह सहित भाड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
