April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शराब के साथ दो कारोबारियों गिरफ्तार किया गया

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। मिली जानकारी के अनुसार
गोरौल थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के निकट राम सेवक चौक के पास शराब के साथ दो कारोबारियों गिरफ्तार किया गया है. इस सम्बंध में थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक विकास कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में राम सेवक चौक के निकट गुरुवार को देर रात्रि वाहन जांच किया जा रहा था कि एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आते दिखे जिसे पुलिस बल रुकने का इशारा किया तो दोनों गाड़ी घुमाकर भागने लगा जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के ही लोदीपुर पंचायत के आदमपुर गांव निवासी मेघनाथ राम एवं अनिल चौरसिया के रूप में की गई है. जब बाइक संख्या बीआर 31एस-2180 की तलासी लिया गया तो उसके डिक्की से एक अंग्रेजी शराब का बड़ा बोतल बरामद किया गया. साथ ही बाइक को भी जप्त कर लिया गया है. दोनों कारोबारी किसी को शराब पहुचाने जा रहा था.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शराब बरामद की पुष्टि करते हुय दोनों कारोबारियों को जेल भेजने की बात बताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.