April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंसी एमएलसी चुनाव को लेकर सभी प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को कर रहे गोलबंद।

राजद जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंसी एमएलसी चुनाव को लेकर सभी प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को कर रहे गोलबंद। रिपोर्ट नसीम रब्बानी                      वैशाली: राजद जिलाध्यक्ष श्री बैधनाथ सिंह चंद्रवंसी की अध्यक्षता में महुआ स्थित श्री अनिल गुप्ता के आवासीय परिसर में, एक बैठक कर दिनांक 14 मार्च 22 को हाजीपुर होटल फंपोइंट में पार्टी द्वारा आयोजित एमएलसी प्रत्यासी सुबोध कुमार राय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने संबंधित बातों पर विचार विमर्श किया गया,तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ता को भाग लेने पर ग़ौरो फिक्र किया गया। वैशाली जिले के सभी विधायक, जिला पार्षद, नगर पर्षद व नगर पंचायत के माननीय पार्षद, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य के साथ-साथ जिले के समस्त सम्मानित कार्यकर्ताओं का नामांकन में शामिल होने के लिए आह्वान किया। साथ ही बिधान परिषद चुनाव के आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर प्रदेश युवा महा सचिव रामाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजद के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ठाकुर, महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, राजद कार्यकर्ता दिनेश हिमामंशु, युवा प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, खुर्सीद आलम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.