पातेपुर : विधायक के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर हाईस्कूल परिसर में विधायक के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में विधायक ने ढोल नगाड़ों की थाप पर लोगों के साथ झुमते हुए योगीरा सा रा रा गाया।
पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने हाईस्कूल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया होली मिलन से पहले क्षेत्र से आए जनता की समस्या बाड़ी बाड़ी से सुनी एवं इसके समाधान का आश्वासन भी दिया उसके बाद विधायक ने रंग अबीर गुलाल से कार्यकर्ताओं आम व खास लोगों के साथ होली खेली होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लखेंदर कुमार रौशन ने कहा कि सबका विकास सबका साथ भाजपा की सबसे बड़ी पुंजी है जिसका मिशाल चार राज्यों में भाजपा की अप्रत्याशित जीत है उन्होंने ने कहा कि बिहार में भी एनडीए सरकार में चौतरफा विकास हो रहा है। होली मिलन समारोहों में बीडीओ मनोज कुमार राय, मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार, मुखिया रामप्रवेश राय, उत्तम कुमार, अजबलाल साह, उमेश कुमार विभु, मुखिया गरीबनाथ आलोक, दिनेश साह, इंद्रजीत सिंह, पप्पु कुशवाहा, चंदरदीप पासवान,पिंटु पासवान, धनेश मिश्रा, आदि भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
