April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव थाना परिसर में हुआ शांति समिति का बैठक-

नयागांव थाना परिसर में हुआ शांति समिति का बैठक- नयागांव(सारण)रंगों का त्योहार होली एवं शब ए बरात को लेकर शनिवार को नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम के अध्यक्षता में सीओ अनुज कुमार की उपस्थिति में थाना परिसर में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने कहा कि रंगों का त्योहार होली व शब ए बरात आपसी सदभाव एवं भाईचारे का पर्व है इसे मिलजुलकर तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाये।होली के मौके पर किसी भी असमाजिक तत्वों द्वारा हूरदुंग करने या किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले पर प्रशासन की नजर रहेगी कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगा।इस बैठक में मुख्यरूप से नयागांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बैधनाथ राय,सरपंच प्रतिनिधि माधव राय,शंकर मालाकार, मनुलाल चौरसिया,सकलदीप सहनी राजकिशोर राम,जयप्रकाश साह, संजय राय,उदय सिंह, चुन्नू सिंह,प्रेमचंद सिंह,मनीष कुमार सिंह, मीरा देवी,पप्पू पंडित,संजय कुमार सिंह, मनोहर पंडित सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि तथा गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.