महिलाओं के भागीदारी से ही देश का विकास: खुशबू कुमारी ।
महिलाओं के भागीदारी से ही देश का विकास: खुशबू कुमारी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)
मिथिलांचल दलित विकास समिति पटोरी के तत्वावधान में किसान भवन, प्रखण्ड कार्यालय कैम्पस पटोरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह का विधिवत् उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष समस्तीपुर खुशबू कुमारी द्बारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता रजनी रोजलीन महिला प्रभाग समन्वयक बिहार दलित विकास समिति पटना ,जबकि मंच संचालन पिंकी कुमारी ने की।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती खुशबू कुमारी ने महिला दिवस पर शुभकामना देते हुए महिलाओं को समाज एवं सरकार में उचित भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया।
इन्होंने कहा कि जब तक महिला आगे नहीं बढ़ेगी तब तक देश और समाज का विकास सम्भव नहीं है। आज देश में आधी आबादी महिलाओं की है, इन पर कई प्रकार के जुल्म, अत्याचार, यौन शोषण, घरेलू हिंसा करके इन्हें प्रताड़ित किया जाता है, यह शर्मनाक है। इस तरह के घटनाओं को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण की नितांत आवश्यकता है।सरकार भी अपने स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित है ,साथ ही संस्थाओं के द्वारा इस तरह के प्रयास सराहनीय है।
समारोह में निर्माला, सुजीता, सोनम, आशियाना, बंदना, पूनम एवं मनीषा द्बारा प्रस्सतुत नुक्कड़ नाटक ” महिलाओं की आवाज़ “एवं शिक्षा जागृति गीत ने लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम को मुख्यरुप से जिला पार्षद किरण कुमारी, पूर्व जिला पार्षद संजय राम, संस्था के सचिव नवल भक्त, रीता देवी, सीमा कुमारी, विभा कुमारी, राघव नायक, राजकुमार, शिव प्रसाद राम, आदि ने सम्बोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन सरस्वती कुमारी ने की।
