महुआ में होली की धमाल महुआ। नवनीत कुमार महुआ में अक्षयवट राय कॉलेज के पास एक होटल सभागार में होली मिलन समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब धमाल मचाया। वह एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और फगुआ गाय। होली मिलन समारोह का आयोजन गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश नेता आलोक कुमार के द्वारा आयोजित की गई थी। इस मौके पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी गौरीशंकर सिंह, बृजेश मणि, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश निषाद वरनाला, भारत भूषण, श्याम किशोर गिरि, अनिल सिंह, धीरज गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, शिवचंद्र राय, रविंद्र कुशवाहा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। यहां पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया साथ हु फगुआ गीत भी गाए। उधर अररा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर जाप नेता नीतीश कुमारमुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर लोगों से अबीर गुलाल खेलें। यहां पर भी लोगों ने फगुआ गीत गाए।