April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ मंगरू चौक के पास हुई अजीबो गरीब घटना

महुआ मंगरू चौक के पास हुई अजीबो गरीब घटना
महुआ। नवनीत कुमार
चलते ट्रक में सामने से जा रहे बाइक सवार ने संतुलन खो दिया और बाइक गाड़ी के अंदर घुस गया। हालांकि इस बड़ी घटना में सवार बाल-बाल बच गया। यह अजीबो गरीब घटना महुआ-हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत महुआ मंगरू चौक के पास घटी।
बताया जाता है कि महुआ के ही दिनेश कुमार बाइक से अपने घर की ओर मंगरू चौक पर जैसे ही मोड़ना चाह रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रक को देख वे असंतुलित हो गए। इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होते हुए ट्रक के अंदर जा घुसा। हालांकि घटना में वे बाल-बाल बच गए। इसको देख पहले तो लोगों को लगा कि सवार भी गाड़ी के अंदर में चला गया और शायद बड़ी घटना हो गई। इस बीच हल्ला हुआ। ट्रक चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया और गाड़ी रोक दी। जिससे बाइक सवार की जान बच गई। अगर ट्रक चालक भी असंतुलित हो जाता तो बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रक के अंदर घुसे बाइक को निकाला। इस घटना में सवार तो बाल-बाल बच गया पर बाइक के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने बताया कि अगर ट्रक चालक अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो बड़ी घटना हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.