April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोरोना का टीका बचाएगा जिंदगीयां इसे जरुर लें: नीतू नवगीत

‌‌‌

कोरोना का टीका बचाएगा जिंदगीयां इसे जरुर लें: नीतू नवगीत
– वीडियो के माध्यम से लोकगीत गायिका नीतू नवगीत ने की अपील
– 45 वर्ष से ऊपर के लोग अवश्य लगाएं टीका
वैशाली। 6 अप्रैल
पूरबिया तान और बिहार के लोकगीतों की मिठास को अपने स्वरों से घोलने वाली लोकगीत गायिका नीतू नवगीत कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति काफी गंभीर दिख रही हैं। एक वीडियो के माध्यम से लोकगीत गायिका नीतू नवगीत लोगों को कोराना के प्रति जागरुक करती दिख रही हैं। वहीं वह वीडियो के माध्यम से 45 वर्ष के ऊपर के लोगों टीकाकरण के लिए भी प्रेरित करती नजर आ रही हैं। वीडिया में नीतू कहती हैं कि कोरोना के प्रति हमारी जंग अभी भी जारी है। विगत कुछ दिनों से कोरोना का संक्रमण फिर से लोगों को अपनी जद में ले रहा है। इस परिस्थिति में लोगों में जो उपापोह की स्थिति है उससे हमें निकलना होगा। एक बात मैं स्पष्ट कर दूं कि कोराना का उपाय सीधे तौर पर हमारे व्यवहार में छिपा है। अगर हम मास्क पहनेगें, शारीरिक दूरी का पालन करेगें तो निश्चित ही संक्रमण का प्रसार कम होगा। वहीं धीरे -धीरे यह खत्म भी हो सकता है।
टीकाकरण अवश्य कराएं
वीडियो में नीतू कहती हैं कि पिछले वर्ष जब यह महामारी आयी थी उस वक्त हमारे पास इसके लिए कोई टीकाकरण नहीं था और हम लाचार थे, पर अब जब कोरोना का टीका आ गया है तो हमें अवश्य ही टीका लेना चाहिए। यह टीका चरणबद्ध तरीके से अब 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को दिया जा रहा है। यह टीका बिल्कुल ही सुरक्षित है। यह जितना आपके लिए जरुरी है उतना ही आपके समाज और आस -पड़ोस के लोगों के लिए भी जरुरी है। मेरे परिवार में भी कई लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया है। इसलिए मेरी अपील जिले वासियों के साथ पूरे देश से भी है कि मानव हित में कोरोना का टीका जरुर लें। यही हमारे भविष्य के लिए श्रेयष्कर है।
भीड़ -भाड़ से बचें
नीतू नवगीत कहती हैं कि संक्रमण के इस तेज रफ्तार के बीच लोगों को बेवजह बाहर नहीं निकलना चाहिए। जितना हो सके भीड़ से बचने का प्रयास करें। अगर आपको कोरोना के किसी भी तरह के लक्षण हैं तो नजदीकी अस्पताल में जाकर इसकी जांच कराएं। कोरोना के लक्षण दिखते ही खुद को आइसोलेट कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.