शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले ……… शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले ……… शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ( वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत स्थित कदम चौक ,सिंघाड़ा में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजली कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । वक्ताओं ने कहा कि ” सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है ,देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है “शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों पर चल कर ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। एक सभ्य और आदर्श समाज के निर्माण के लिए शहीद भगत सिंह के विचार को अपनाना पड़ेगा। युवा वर्ग को शहीद भगत सिंह को अपना हीरो मानना होगा।
आज के दिनों में गूगल पर युवा वर्ग भगत सिंह को खोजते हैं, भगत सिंह को जानने के लिए बाजार में भी तथा ऑनलाइन भगत सिंह जी साहित्य/पुस्तक उपलब्ध है। इस अवसर पर अपना क्रांतिकारी विचार रखने वालों में डॉ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, युवा नेता प्रदीप सोनी, मदन प्रसाद, राम आशीष साह, मो इरशाद अहमद, राजेश साह, जयशंकर टाइगर, अमरनाथ प्रसाद रोहित कुमार, शंभू साह, दिलीप राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
शाम में गोविंदपुर ,सिंघाड़ा क्षेत्र में कई घरों,प्रतिष्ठानों में लोग दीप,केंडल जलाकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई।
