ग्लोबल इंटरनेशनल विद्यालय ने आयोजित की प्रतिभा सम्मान समारोह
ग्लोबल इंटरनेशनल विद्यालय ने आयोजित की प्रतिभा सम्मान समारोह
। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ ( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बेलवा में स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल विद्यालय परिवार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । विद्यालय के निदेशक धर्मनंदन चौहान के द्वारा आयोजित हुई प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर ऐसे सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया ,जिन्होंने इस विद्यालय में वर्ग में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। समारोह में विद्यालय के निदेशक धर्मनंदन चौहान तथा उनकी अर्धांगिनी मोना सिंह जी के द्वारा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों शिक्षक शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से अर्चना कुमारी , प्रियंका कुमारी , लक्खी शर्मा , ज्योति कुमारी , सुजैन कनौजिया , मनीषा कुमारी , लक्ष्मण ठाकुर , विवेक सिंह राजपूत , कुणाल सिंह , बच्चन जी , बिंदी कुमारी , रुपा देवी सहित वहां उपस्थित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटु सिंह , प्रभात सिंह चौहान जी , चेहरा कलां जिला पार्षद पति प्रमोद झा , सुमेरगंज के उपमुखिया सुशील कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम का संचालन युवा पत्रकार मुरारी कुमार चौधरी के द्वारा किया गया । समारोह में उपस्थित हुए सभी गणमान्य लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद प्रदान किया ।
