April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग के छात्र छात्राओं ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बिखेरा जलवा

ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग के छात्र छात्राओं ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बिखेरा जलवा

विभूतिपुर/ समस्तीपुर

विभूतिपुर प्रखंड के वाजिदपुर बंबइया स्थित ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग के छात्र छात्राओं ने बिहार माध्यमिक परीक्षा 2021 में अपना जलवा बिखेरा। साथ ही कोचिंग संचालक के साथ-साथ समाज का मान सम्मान बढ़ाया। ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग सेंटर से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में सत्यम कुमार 421 अंक, प्रीति कुमारी 400, सुशील कुमार 393, अंजू कुमारी 390, अमरजीत कुमार 385, शिवानी कुमारी 384, निभा कुमारी 367, संगम कुमारी 366, प्रीति कुमारी 366, मीना कुमारी 360, कविता कुमारी 335, प्रियंका कुमारी 321, सोनी कुमारी 321, आरती कुमारी 308, राघव जा 303, और अमृता कुमारी 300 अंक प्राप्त की। ॐ गुरुकुल साइंस कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर गिरीश कुमार “विद्यार्थी” ने बताया कि इस बार हमारे संस्था में पढ़ने वाले शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की। कुल 50 छात्र छात्राओं में 24 छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए बाद बाकी द्वितीय श्रेणी में अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल किया। संस्थान के तमाम शिक्षकों ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.