April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

1051 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
प्रखंड क्षेत्र के डभैच पंचायत के डभैच टोला स्थित काली स्थान परिसर में सत्यम शिवम सुंदरम संस्कृतम् मंडली के तत्वावधान में आयोजित चौबीस घंटे के अष्टयाम महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे दर्जनों हाथी घोड़े के साथ 1051 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। अष्टयाम महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी एवं स्थानीय मुखिया पति विरु राय आदि ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया।
कलश में जल भड़ी को लेकर कन्याएं डभैच स्थित प्राचीन बाबा दरवेशवर नाथ मंदिर परिसर पहुंची जहां पहलेजा से टैंकर में पवित्र गंगाजल लाकर रखा गया था। आचार्य विनोद झा के मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भड़ी कर कन्याएं कड़ाके की धुप में लम्बी दुरी तय कर काली मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप परिसर पहुंची जहां मंत्रोच्चारण के बाद कलश यज्ञ मंडप में स्थापित कर चौबीस घंटे का अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ हुआ। सोमवार को यज्ञ के समापन पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा को लेकर डभैच टोला से लेकर बाबा दरवेश्रर नाथ मंदिर परिसर तक सड़क के दोनों किनारे महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।डभैच गांव के साथ ही आसपास का वातावरण पुरी तरह भक्तिमय हो गया था। कलशयात्रा के दौरान विधी व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यम शिवम सुंदरम संस्कृतम् मंडली के सभी सदस्यों के साथ ही समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.