April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद के एम एलसी उम्मीदवार सुबोध राय के पक्ष में राजद के द्वारा प्रखंड स्तरीय जन प्रतिनिधि मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में राजद के एम एलसी उम्मीदवार सुबोध राय के पक्ष में राजद के द्वारा प्रखंड स्तरीय जन प्रतिनिधि मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मकबूल ने किया जबकि संचालन युवा राजद के प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पुर्व मंत्री सह विधायक आलोक मेहता, पुर्व मंत्री शिवचंद्र राम , पुर्व एम एलसी सह कोपरेटिव के अध्यक्ष विशनदेव राय राजद के एम एलसी उम्मीदवार सुबोध राय, जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, पुर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार उर्फ पिंटु राय, पुर्व प्रमुख राज नारायण राय, पुर्व जिला पार्षद सीताराम राय, जिला पार्षद सदस्य मोहम्मद शादाब, रामबाबू चौधरी, आदि उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में जन प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि लालु राबरी तेज तेजस्वी के हाथों को मजबूत करने के लिए राजद के एम एलसी उम्मीदवार सुबोध राय को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे वक्ताओं ने कहा कि सुबोध राय एम एलसी रहते हुए जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान की लड़ाई हमेशा लड़ी उनके हक हुकुक के लिए सदन में हमेशा आवाज बुलंद कीया है और चुनाव जीतने के बाद भी जनप्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं उम्मीदवार सुबोध राय ने जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा वे लोग एक बार पुनः मुझे भारी मतों से विजय बनावे जन प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और आगे भी रहुंगा उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को बरगलाने वाले बहुत ही घुम रहे हैं किसी के भी झांसे में ना आकर एक एक वोट मुझे देकर भारी मतों से विजय बनावे।इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के भारी संख्या में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, एवं जिला पार्षद सदस्य के साथ ही आम व खास लोगों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.