पटना साहिब लोकसभा सांसद एबं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।
पटना साहिब लोकसभा सांसद एबं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।
सनोवर खान की रिपोर्ट
पटना:पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किदवईपुरी,पटना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनने के बाद उनके साथ चाय पर चर्चा का आनंद लिया। इस मौके पर कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री प्रसाद ने कहा की इस मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने मेक इन इंडिया, योग, भारत का बढ़ता सामर्थ्य, स्टार्टअप, आयुर्वेद, स्वच्छता, जल संरक्षण सहित अन्य विषयों पर प्रेरणादायक संबोधन प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में विश्व में हेल्थ को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति बढ़ता रुझान, कतर में आयोजित योग कार्यक्रम में 114 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लेकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का जिक्र, भारत का निर्यात 400 बिलियन डॉलर बढ़ने का जिक्र, घरेलू स्तर पर लघु उद्यमियों की सफलता और पिछले एक साल में GeM पोर्टल के जरिए देश के कोने-कोने से करीब-करीब सवा-लाख लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों ने अपना सामान सरकार को सीधे बेचा है उसका जिक्र, अप्रैल के महीने में दो महान विभूतियों – महात्मा फुले और बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती मानने और महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर से जुड़ी जगहों के दर्शन करने का आग्रह सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की।
